होम / Dehradun: मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, ऋषभ पंत का जाना हाल, हेल्थ अपडेट पर कही ये बात

Dehradun: मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, ऋषभ पंत का जाना हाल, हेल्थ अपडेट पर कही ये बात

• LAST UPDATED : December 31, 2022

Dehradun

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttrakhand)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत बीते दिन कार एक्सीडेंट में बुरी तरह ज़खमी हो गए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ऐसे में शनिवार दोपहर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर और अनुपम खेर मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और ऋषभ पंत से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

अनिल-अनुपम ने पंत की मां से की बातचीत
हादसे के बाद से पूरा देश ऋषभ पंत की सलामती की दुआ मांग रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड भी जुड़ गया है। बीते दिन बॉलीवुड सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। वहीं अब अनिल कपूर और अनुपम खेर मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों कलाकारों ने पंत की मां से भी बातचीत की।

लोगों से की अपील
इसके बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने लोगों से ऋषभ पंत की सलामती के लिए दुआ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा है कि हम लोगों से ये अपील करते हैं कि वह उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करें। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ेंUttarakhand: उत्तराखंड को धामी सरकार से हैं कई उम्मीदें, 2023 में इन योजनाओं की मिल सकती है सौगात

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox