होम / Varanasi: जापानी भाषा में बनी महाभारत का प्रीमियर, कैबिनेट मंत्री बोले- अब 7 देशों की भाषाओं को देखी जा सकेगी महाभारत

Varanasi: जापानी भाषा में बनी महाभारत का प्रीमियर, कैबिनेट मंत्री बोले- अब 7 देशों की भाषाओं को देखी जा सकेगी महाभारत

• LAST UPDATED : December 18, 2022

Varanasi

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh)। अब महाभारत मूवी सात देशों की भाषाओं में देखी जा सकेगी। कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि निराशा के माहौल से निकालने में महाभारत का विषय बहुत अच्छी समझ देता है। हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए कि अब विश्व के लोग भी उस बात को समझ रहे। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि जापान के द्वारा भारतीय विषय व संस्कृति पर बनी फिल्म को हम देख रहे है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। 300 कलाकारों द्वारा किए गये अभिनय के लिए धन्यवाद देता हूं। महाभारत हमें जीवन जीने की शैली सिखाती है।

रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सभागार में प्रदर्शन
दरअसल, जापानी भाषा में बनी फिल्म महाभारत का प्रदर्शन शनिवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सभागार में किया गया। इस फिल्म को सात अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। जापानी थिएटर निर्देशक हिरोशी कोइके द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जापान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, तुर्की के कलाकार शामिल हैं। फिल्म में जापानी नोह शैली का प्रदर्शन, क्योजेन आधारित अभिनय और ओकिनावा का संगीत एशिया के विभिन्न कलाकारों के साथ सम्मिलित हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी स्क्रीनिंग में शामिल रहे और जपानी डायरेक्टर द्वारा बनाए गए महाभारत मूवी को देखा। इस दौरान जिले के कई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी महाभारत को देखा, वॉइस को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई।

यह भी पढ़ें: काशी-तमिल संगमम के मेहमानों का जत्था रामनगरी पहुंचा, रामलला के किए दर्शन

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox