Vijay Mishra: कौन है माफिया विजय मिश्र, जिसपर दर्ज हैं 83 से अधिक मामले, जानिए पूरी कहानी

India News (इंडिया न्यूज), Vijay Mishra: बाहुबली विधायक और माफिया विजय मिश्रा इस समय जेल में बंद हैं। दरअसल प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट ने उनको संसदीय चुनाव में जनसभा में गोली लगने से सरकारी गनर और कई अन्य लोगों के घायल होने के मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। 2020 से ही वो जेल में बंद है। भदोही से विधायक माफिया का नाम पूर्वांचल के जाने माने बहुबलियों में जाना जाता है। वहीं एक समय था जब मिश्रा की तूती बोलती थी। विजय मिश्रा पर कुल 83 से ज्यादा मामले दर्ज है। इसमे कई मामले गंभीर धाराओं के भी हैं।

क्या रहा है विजय मिश्र का राजनीति करियर

विजय मिश्रा ने राजनीति में साल 1980 के आसपास कदम रखा था। शुरू में उन्होंने पेट्रोल पंप खोला था। वहीं इसके बाद उनके ट्रक चलने लगे। इसके बाद विजय मिश्रा के परिचित पंडित कमलापति ने बाहुबली को चुनाव लड़ने को कहा। विजय मिश्र ने 1990 में पहली बार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा और जीत गए। उस दौरान विजय मिश्रा के संबंध राजीव गांधी से अच्‍छे हो गए थे। राजीव गांधी के जाने के बाद विजय मिश्रा का कांग्रेस से रिश्‍ता टूट गया।

सरकारी गनर के बंदूक से फायरिंग का आरोप

इसी मामले में विजय मिश्रा को प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। पूरा मामला 2009 का है। दरअसल प्रयागराज के फूलपुर इलाके में 11 अप्रैल को उन्होंने चुनावी सभा में फायरिंग कर दी थी। इसमे कई लोग घायल हुए थे। माफिया विजय मिश्रा वर्तमान में आगरा जेल में बंद है।

किन धाराओं में मामले दर्ज

माफिया विजय मिश्रा पर भदोही पुलिस ने विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, रेप, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 83 केस दर्ज किया है। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करोड़ों रुपए की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। हालांकि वाराणसी में महिला सिंगर के साथ गैंगरेप मामले में शिकायत मिलने के बाद पूर्व विधायक को 2020 में मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर भदोही लागया गया था। सुरक्षा कारणों की वजह से विजय मिश्रा को आगरा के सेंट्रल जेल में रखा गया था।

Also Read: UP Nikay Chunav: सपा ने लगाए मतदाता सूची में गड़बड़ी और इवीएम सुरक्षा में धांधली के आरोप, पत्र लिख चुनाव आयुक्त से की शिकायत

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago