होम / Viral Video: अयोध्या में चंदन टीका लगाने वाले बच्चे की कमाई सुनकर चौक जाएंगे आप, कहा- डॉक्टर से कम समझ हो क्या?

Viral Video: अयोध्या में चंदन टीका लगाने वाले बच्चे की कमाई सुनकर चौक जाएंगे आप, कहा- डॉक्टर से कम समझ हो क्या?

• LAST UPDATED : May 7, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Viral Video: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब से भगवान राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं, तब से आपने अक्सर सोशल मीडिया पर अयोध्या के वीडियो देखे होंगे। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हैं। वायरल वीडियो में एक 12 साल का बच्चा है जो अयोध्या आने वाले राम भक्तों को चंदन और तिलक लगाता है। जैसे ही वह सुबह 6 बजे उठकर सरयू के तट पर राम की पैड़ी पर आता है, एक व्यक्ति वीडियो बनाते हुए बच्चे से कुछ सवाल पूछता है। यह 12 साल का बच्चा बेबाकी से उसका जवाब देता है।

रात 8 बजे तक करता है काम

वायरल वीडियो में जब एक व्यक्ति बच्चे से पूछता है कि तुम सुबह कितने बजे सो कर उठते हो।  तो बच्चा जवाब देता है कि वह सुबह 6 बजे उठता है। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक वह राम की पैड़ी पर अयोध्या आने वाले राम भक्तों को तिलक लगाता हूं। इसके बाद वह 2 घंटे के लिए घर चला जाता हूं। दोबारा वापस  आकर यहां रात 8 बजे तक चंदन लगाने का काम करता है।

Also Read- Dimple Yadav ने किया भाजपा पर हमला, कहा- ”बीजेपी की मंशा और नीतियों में भारी खामियां”

क्या तुम डॉक्टर से कम समझते हो?

इसके बाद व्यक्ति बच्चे से उसकी दिन भर की कमाई के बारे में भी पूछता है। जिसके बाद बच्चा थोड़ा मुस्कुराता है और कहता है कि मैं दिन का 500-1000 रुपए कमाता हूं। हैरान करने वाली बात तब हुई जब व्यक्ति ने बच्चे से कहा कि एक डॉक्टर महीने में इतनी कमाता है। इसके बाद बच्चा मुस्कुराता हुआ कहता हुआ नजर आता है, “क्या तुम डॉक्टर से कम समझते हो?”

Also Read- UP News: अखिलेश यादव का मतदान के बीच गंभीर आरोप, बोले- अधिकारी गाली दे रहा..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox