Categories: मनोरंजन

Vraj ki Holi 2022 : ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली के लिए भारी भीड़, भक्तों का अपूर्व उल्लास

इंडिया न्यूज मथुरा:

Vraj ki Holi 2022 रंगभरनी एकादशी पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर में होली की अलग ही उमंग और उल्लास नजर आया। ऐसा उल्लास कही और नहीं दिखता। श्वेत धवल वस्त्रों में मोरमुकुट, कमर में रंगों का फेंटा बांध जब हुरियारे के रूप में ठा. बांकेबिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए, तो भक्त आल्हादित हो उठे। आराध्य के कपोल (गाल) पर चोवा, चंदन, अबीर अ‍ैर गुलाल लगाकर जब सेवाधिकारियों ने ठाकुरजी का प्रसादी टेसू का रंग पिचकारी के जरिए भक्तों पर उड़ेला तो हर भक्त आराध्य के प्रसादी रंग में सराबोर होने को उत्सुक दिखा।

खचाखच भरा रहा प्रागंण Vraj ki Holi 2022

भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा मंदिर प्रांगण, कदम रखने तक की जगह नहीं और हर भक्त की इच्छा ठाकुरजी के रंग में सराबोर होने की, तो श्रद्धालुओं में आगे बढ़ने की ललक होना जायज था और हुआ भी यही। सुबह से लेकर शाम तक आराध्य बांकेबिहारी के प्रसादी रंग में सराबोर होकर भक्तों ने होली का जो धमाल मचाया मानो पूरी दुनियाभर की होली का आनंद केवल बांकेबिहारी के आंगन में ही आ रहा था।

ब्रज में होली का अलग है उल्लास Vraj ki Holi 2022

रंगभरनी एकादशी पर ब्रज में होली का उत्साह पूरे चरम पर पहुंच गया। सोमवार को रंगभरनी एकादशी से ठा. बांकेबिहारी समेत ब्रज के मंदिरों में अबीर-गुलाल बरसना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग सूरज की पहली किरण के साथ वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। ब्रज की होली की बात ही निराली है। इसीलिए, होली का नाम आते ही सबसे पहले ब्रज का नाम ध्यान में आता है। बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन वाले दिन तक मंदिर के सेवाधिकारी ठाकुरजी के प्रसाद के तौर पर रंग-गुलाल भक्तों पर डालेंगे।

Also Read : Unit of RSS will Reach every Justice Panchayat : यूपी में हर न्याय पंचायत तक पहुंचेगा संघ, शताब्दी वर्ष में शाखा के विस्तार की योजना

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago