होम / War Against Dengue: लखनऊ में विधायक राजेश्वर सिंह ने शुरू किया डेंगू के खिलाफ बड़ा अभियान

War Against Dengue: लखनऊ में विधायक राजेश्वर सिंह ने शुरू किया डेंगू के खिलाफ बड़ा अभियान

• LAST UPDATED : November 5, 2022

War Against Dengue

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश में निरंतर बढ़ते डेंगू मामलों के मध्येनजर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में डेंगूरोधी महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आशियाना स्थित अपने कार्यालय पर 50 स्प्रे और फॉगिंग मशीन का वितरण किया। उनके साथ लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी थे।

सभी वार्ड पार्षदों को 5-5 मशीनों से लगातार फॉगिंग कराने का निर्देश War Against Dengue

विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्डों के पार्षदों को 5-5 मशीनों द्वारा लगातार फॉगिंग का दायित्व सौंपा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों के लिए फॉगिंग मशीनों का प्रबंध सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया है, आज सरोजनी नगर ने भी दृढ़इच्छाशक्ति दिखाते हुए डेंगू के पूर्ण निदान का संकल्प लिया है।

हेल्पलाइन से 24 घंटे मिलेगी मदद War Against Dengue

सरोजनीनगर विधायक ने बताया कि इस अभियान को बड़े कम समय में मूर्तरूप दिया गया है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्दी ही डेंगू पर नियंत्रण भी पा लिया जाएगा। सरोजनी नगर में 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन का शुभारंभ करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय प्रभारी रामशंकर त्रिपाठी जी आपात स्थिति में निरंतर लोगों की सहायता करेंगे, कोई भी क्षेत्रवासी मोबाइल नं. 9450017495 पर उनसे संपर्क कर सकेगा।

फाइट डेंगू सरोजनीनगर अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में लोकबंधु अस्पताल सीएमएस अजय शंकर त्रिपाठी, भाजपा नेता पुष्कर शुक्ला, रमाशंकर त्रिपाठी, नगर निगम उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, क्षेत्र के सभी पार्षद, मंडल संयोजक, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल फिर बनीं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंच पर हो उठीं भावुक

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, बोर्ड ने जारी किया मॉडल पेपर, ऐसे होगा डाउनलोड

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox