मनोरंजन

Winter Tips: बदल रहे मौसम में इस तरह रखें अपना ख्याल, कभी नहीं होंगे बीमार

India News(इंडिया न्यूज) Winter Tips: सर्दियों हम सभी को पसंद होती हैं। मगर कुछ लोगों के लिए ये उनके सेहत पर कहर बरसा सकती हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा शामिल है, जो कि सर्दियों में कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। अपनी एजिंग पेरेंट्स बच्चों और अपना भी ख्याल रखना आपकी खास जिम्मेदारी है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जो आपको और आपके पूरे परिवार को सर्दियों में सेहतमंद रखने में मदद करेगा।

बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर, तो अपना लें ये टिप्स:

1. डाइट कर रखें खास ख्याल

ठंड के दिनों में स्वस्थ आहार लेना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपको गर्मी दें। इसके लिए आप अपने आहार में साबुत अनाज, लीन मीट, वसायुक्त मछली, गुड, नट्स और भरपूर मात्रा में ताजे फलों का सेवन जरूर करें। यह आपको सर्दियों में बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगा।

2. व्यायाम करना बिल्कुल ना भूले

सर्दियों में अपने आप को चुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए रोजाना किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि जैसे योग, सिट अप्स आदि को अपनी रोजाना के जीवन शैली में शामिल करके अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं।

रोजाना व्यायाम करने से आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको गम भी रखेगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगी।

3. हमेशा रखें खुद को हाइड्रेटेड (Winter Tips)

ठंड के दिनों में आप यह बात बिल्कुल ना भूले की आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है। जी हां कई बार हम ठंड में पानी को नजर अंदाज कर देते हैं क्योंकि हमें प्यास कम लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे में हमारा शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है और हमें पर कई बीमारियां अटैक सकती हैं। साथ ही साथ पानी पीने से हमें कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं से दूर रहने में भी मदद मिलती है। इसलिए सर्दियों में पानी पीना बिल्कुल ना भूले।

4. नींद बहुत जरूरी

सर्दियों में पर्याप्त लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेना उतना ही जरूरी है जितना व्यायाम करना और स्वस्थ भोजन करना। नींद की कमी के कारण वजन में बढ़ोतरी होती है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी कमजोर हो सकती है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है। वास्तव में नींद की कमी बीमारी का कारण भी बन सकती है और अच्छी नींद आपको बीमारी से जल ठीक होने में भी मदद करती है।

5. हाइजीन का रखें खास ख्याल

सर्दियों के दिनों में हाइजीन का ख्याल रखना बिल्कुल ना भूले। इसके लिए साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना, आंख, नाक और मुंह को छूने से बचाना। इससे आप बैक्टीरिया और कीटाणुओं से खुद को बचा सकते हैं।

Also Read: Bottle Side Effects: प्लास्टिक बॉटल से पानी पीने वालों को हो सकती है गंभीर…

Latifur Rahman

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago