होम / Lucknow: अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ महिला को हुआ प्यार , थाने में रचाई शादी , तीन बच्चों की है मां

Lucknow: अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ महिला को हुआ प्यार , थाने में रचाई शादी , तीन बच्चों की है मां

• LAST UPDATED : December 6, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक मामला सामने आया है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला को अपने बेटे की उम्र के लड़के से प्यार हो गया। रविवार को घंटों चली पंचायत के बाद परिजनों के मानने पर प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। विधवा का अपने बेटे की उम्र के युवक से 6 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

महिला के पति का हादसे में हो गई थी मौत
एसओ रहीमाबाद कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरगौला की मुन्नी देवी दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती हैं। लगभग 15 साल पहले पति सीताराम की हादसे में मौत हो गई थी। मुन्नी ने बताया कि 6 साल पहले गांव के मनोज कुमार नामक युवक से प्रेम हो गया। युवक के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ दिनों पहले मनोज की शादी पास के ही एक गांव में तय हुई।

बातचीत से बात नहीं बनने पर, महिला पहुंची थाने
इसकी जानकारी होते ही मुन्नी ने पहले मनोज से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। तो उसके परिजनों को प्रेम संबंध के बारे में बताया दी। मामला बिगड़ गया और बात थाने पहुंच तक पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। गांव और आसपास के कई अन्य लोग भी पहुंच गए। सभी के सामने तय हुआ कि दोनों का 6 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, अब शादी से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से प्रेमी जोड़े की थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में शादी कराई गई।

यह भी पढ़ेंबोर्ड टॉपर्स को मिलेंगे 25 हजार रुपए, 40 लाख बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox