होम / मवेशी तलाशने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

मवेशी तलाशने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

• LAST UPDATED : July 17, 2022

इंडिया न्यूज, कासगंज (Gang Rape): कासगंज में मवेशी ढूंढने के बहाने एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता के मवेशी खोजने का झांसा दिया था।

नौ जुलाई दोपहर की है घटना

पीड़ित महिला ने बताया कि एक महीने पहले किसी ने बकरा और बकरी को चोरी कर लिया। वह तलाश कर रही थी। इसी बीच संजू नाम का युवक उससे मिला। संजू थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव बरकुला का रहने वाला है। आरोप है कि संजू ने बकरा-बकरी ढूंढने के नाम पर महिला से 10 हजार रुपये मांगे। इस पर महिला ने रकम दे दी। नौ जुलाई की दोपहर संजू, अपने साथियों भीकम सिंह, संजीर और लेखराज के साथ घर आया।

जान से मारने की धमकी

आरोप है कि महिला को अकेला देख चारों की नियत बदल गई। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला के सास ससुर आ गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो आरोपी गेट खोलकर भाग गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ेंः रोडवेज चालक ने हेलमेट पहनकर दौड़ाई बस, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox