Categories: मनोरंजन

Woman Murder In lucknow : लखनऊ में महिला की कूडा डंपिंग यार्ड में जला कर कर दी गई हत्या

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Woman Murder In lucknow  सूबे की राजधानी में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया। हत्यारों ने एक महिला को कूडे के डंपिंग यार्ड में जला दिया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात आइआइएम रोड पर घैला इलाके में कूड़े के डंपिंग स्टेशन पर हुई। सक्रिय हुई पुलिस फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मर्डर केस में गहन पड़ताल में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान के लिए हो रहे प्रयास Woman Murder In lucknow

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से महिला की हत्या से सम्बंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का शव बुरी तरह से जला हुआ है। पहचान की कोई भी चीज मौके से नहीं मिली है। दाहिने हाथ मे मैटल की चूड़ियां दिख रही हैं। घटना स्थल को जाने वाले मार्गों पर सीसी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। किस समय महिला को डंपिंग स्टेशन पर लाया गया और कौन लाया है, इसकी पड़ताल की जा रही है। अनुमान है कि कहीं और महिला की हत्या की गई है और शव यहां लाकर जलाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई है।

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago