होम / दहेज के लिए महिला का कत्ल, कमरे में लटकती मिली लाश

दहेज के लिए महिला का कत्ल, कमरे में लटकती मिली लाश

• LAST UPDATED : August 24, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Crime in UP)। लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक विवाहिता की फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। हालांकि चर्चा यह भी है कि रेखा पटेल (30) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर नाइनोल की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि रेखा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है। पुत्र को आंख में मोतियाबिंद है। दोनों आंख से दिखाई नहीं देता। डाक्टरों ने आंख के ऑपरेशन के लिए दो लाख का खर्च बताया था। पति सुभाष पटेल अपने हिस्से की जमीन बेच कर पुत्र का इलाज कराना चाहता था। इसी बात को लेकर चारों भाइयों में कभी कभी झगड़ा होता था।

राजगीर का काम करता है पति

पति सुभाष पटेल राजगीर का काम करता है। रेखा के पिता प्रदीप पटेल ने बताया कि जिस टिन के कमरे में ससुराल के लोग फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उस कमरे की ऊंचाई छह फीट है। इसके अलावा रेखा के होठ और हाथ के दोनों पंजों से खून गिरा है। उसके गले में रस्सी के कसने का कोई निशान नहीं है।

यह भी पढ़ेंः माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox