होम / महिला की घर में गला दबाकर हत्या, शरीर पर मिले कई चोंटों के निशान

महिला की घर में गला दबाकर हत्या, शरीर पर मिले कई चोंटों के निशान

• LAST UPDATED : May 10, 2022

इंडिया न्यूज, हरदोई : 

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के संतोषनपुरवा गांव में सोमवार रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर कोठरी में चारपाई पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान, मुंह में कपड़ा ठुंसा और दोनों पैर उसके ब्लाउज से बंधे मिले। पति ने गांव के तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ एसके सिंह ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति छत से नीचे उतरा तो पत्नी को मृत पड़ा देखा

थाना क्षेत्र के ग्राम संतोषनपुरवा निवासी ओमवती (26) सोमवार में सो रही थी। जबकि उसका पति लल्ला सिंह, बेटे विपिन (11), अरूण (7) के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे बेटों को सर्दी लगने पर लल्ला ने चादर के लिए पत्नी को आवाज लगाई। जबाब न मिलने पर वह छत से उतरकर नीचे पहुंचा। उसे पत्नी घर में नहीं मिली। उसने घर में पत्नी की खोजबीन करने लगा। घर के अंदर भूसे की कोठरी में ओमवती का शव चारपाई पर पड़ा मिला। लल्ला सिंह के मुताबिक उसके शरीर पर चोटों के निशान थे, मुंह में कपड़ा ठुंसा था। उसके दोनों पैर ब्लाउज से बंधे मिले। मृतका के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ेंः चार साल की बच्ची संग हैवानियत, घर के बाहर सो रही मासूम को उठा ले गया था आरोपी

दुष्कर्म का चल रहा था मुकदमा

पति ने बताया कि गांव के दो युवकों ने वर्ष 2021 में उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा चल रहा है। सुलह के लिए आरोपी धमकी दे रहे थे। इसी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर मिलने पर सीओ एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ेंः मासूम बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ झाड़ियों में फेंका

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox