Categories: मनोरंजन

Woman went in Front of Husband in Mainpuri : तीन बच्चों को छोड़ महिला ने देवर के डाली वारमाला

Woman went in Front of Husband in Mainpuri


इंडिया न्यूज, मैनपुरी :
Woman went in Front of Husband in Mainpuri मैनपुरी (Mainpuri) के करहल तहसील में गुरुवार को प्रेमी युगल का चर्चित मामला सामने आया है। एक महिला ने शपथ पत्र पर पति के साथ न रहने की बात लिख दी। साथ आए प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। पति देखता रह गया और पत्नी दूसरे पति के साथ चली गई। यह मामला प्रकाश में आने पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

13 साल पहले हुई थी शादी

करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बताया गया है कि महिला के गांव के ही रहने वाले मुंहबोले देवर से प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। पति को इस बात की भनक भी नहीं लग सकी। महिला ने देवर के साथ रहने का फैसला कर लिया।

गुरुवार को महिला मुंहबोले देवर के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची। कुछ देर बाद उसका पति भी वहां आ गया। उसकी मौजूदगी में महिला ने शपथ पत्र पर पति से अलग रहने की बात लिख दी। पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही महिला ने मुंहबोले देवर के गले में वरमाला डाल दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

Read More : Accident on Agra-Lucknow Express in Unnao : एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से आप विधायक घायल

पति के समझाने पर नहीं मानी

पति ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। वह मुंहबोले देवर के साथ कार में बैठ कर वहां से चली गई। महिला के पति का कहना है कि जब पत्नी साथ नहीं ही रहना चाहती तो वह क्या कर सकता है। उसने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चली गई और तीनों बच्चों को छोड़ गई। उधर, महिला का कहना था कि पति शराबी है और कुछ कमाता नहीं था। परेशान होकर उसने मुंहबोले देवर के साथ रहने का फैसला किया।

Read More : Three Friends died in Farrukhabad : शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की मौत

Read Also : Mother kills Daughter in Domestic dispute in Baghpat : मां ने मासूम बेटी का गला घोंटा

Read More : IIT Kanpur Professor Claims : 22 जून से कोरोना की चौथी लहर, अगस्त में आएगा पीक

Also Read : Covid 19 Vaccination In India विशेषज्ञों की राय पर निर्भर करेगा 15 तक की उम्र के बच्चों का टीकाकरण

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago