होम / Aligarh: घास काटने गई महिला का सरसों के खेत में मिला शव

Aligarh: घास काटने गई महिला का सरसों के खेत में मिला शव

• LAST UPDATED : December 12, 2022

Aligarh

इंडिया न्यूज, अलीगढ़ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक महिला जंगल में घास काटने गई हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया है। आंशका है कि महिला की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

महिला के गले में कसा था दुप्पटा
पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां यह जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि बामोती निवासी लालाराम की पत्नी सर्वेश जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई हुई थी। महिला काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं पहुंची, तो परिवार के लोग उसे खोजने जंगल में गए। तो शाम के समय महिला का शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ मिला। महिला के गले में दुप्पटा कसा हुआ था। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का कारण का पता चल सकेगा। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला को पहनाया गया गर्म कपड़ा, ब्लोअर भी लगाया, ताकि नहीं लगे ठंड

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox