प्रयागराज, इंडिया न्यूज यूपी/यूके. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हत्या का मामला सामने आया है। सिंहपुर गांव में शनिवार रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उस वक्त घर में देवर और सास थे। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट ने जांच पड़ताल की है। परिवार वालों की मानें तो हत्यारे घर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे।
ये पूरा मामला यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र का है। भटौती सिंहपुर गांव निवासी 23 साल के दीपक कुमार की पत्नी आराधना परिवार के साथ रहती थी। दीपक बाहर कहीं नौकरी करता है। घर पर उसकी सास और देवर थे। शनिवार की रात पुलिस को सूचना दी गई कि उसके घर में बदमाश लूटपाट करने के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंची तो पता चला कि घर के अंदर आराधना की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें-
ललितपुर में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, 4 की मौत
चुनौतियों के पार पहुंची योगी 2.0 सरकार, जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…