Categories: मनोरंजन

World Hindi Day 2022 : हिंदी की जन्मस्थली है काशी, यहीं से मिला शब्दों का अनुशासन

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

World Hindi Day 2022 : बनारस ने ही हिंदी को व्याकरण और शब्दों का अनुशासन दिया है। भाषा निर्माण से लेकर हिंदी खड़ी बोली के विकास तक की धारा को बढ़ाने में बनारस का योगदान अतुलनीय है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर काशी के साहित्यकारों ने बनारस के योगदान को अतुलनीय बताया। (World Hindi Day 2022)

साहित्यकार डॉ. काशीनाथ सिंह का कहना है कि आज जो खड़ी बोली बोली जाती है उसके निर्माता भारतेंदु हरिश्चंद्र ही माने जाते हैं। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने उर्दू के शब्दों का हिंदी में प्रयोग करके हिंदी को हिंदुस्तानी बनाया।

कबीर, तुलसी, भारतेंदु और प्रेमचंद की भूमिका (World Hindi Day 2022)

डॉ. सिंह के मुताबिक, बनारस की हिंदी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह अपने शब्दकोष हिंदी से लेती है। बनारस की हिंदी मॉडल भाषा कही जा सकती है। बनारस ने हिंदी को जो दे दिया है वह अब कोई और नहीं दे सकेगा। बनारस हिंदी की जन्मस्थली है। यहीं से हिंदी को व्याकरण भी मिला और शब्दानुशासन भी। कबीर, तुलसी से लेकर जगन्नाथ दास रत्नाकर और भारतेंदु हरिश्चंद्र से प्रेमचंद ने हिंदी को समृद्ध बनाया।

मालवीय के नेतृत्व में दफ्तरों में पहुंची हिंदी (World Hindi Day 2022)

साहित्यकार डॉ.जितेंद्रनाथ मिश्र का कहना है कि हिंदी भाषा का पहला व्याकरण नागरी प्रचारिणी सभा से ही निकला था। इसको कामता प्रसाद गुरु ने तैयार किया और उस समय के विद्वानों ने इसको अंतिम स्वरूप दिया। गीतकार सुरेंद्र वाजपेयी का कहना है कि पहले फारसी में ही सरकारी दफ्तरों में आवेदन स्वीकार किए जाते थे। (World Hindi Day 2022)

महामना के नेतृत्व में हिंदी में सरकारी दफ्तरों में आवेदन स्वीकार करने का आंदोलन बनारस से ही शुरू हुआ था। हिंदी का शब्द सागर भी नागरी प्रचारिणी से 12 खंडों में प्रकाशित किया गया था।

(World Hindi Day 2022)

Also Read : Imran may Leave Congress Today : आज कांग्रेस छोड़ सकते हैं इमरान, समर्थकों की बैठक में लेंगे फैसला

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago