होम / यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत

• LAST UPDATED : July 30, 2022

इंडिया न्यूज, मथुरा (Road Accident) : मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे जा रहे वाहन में जा घुसी। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में मां और बेटी घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बांकेबिहारी के दर्शन कर लौट रहे थे नोएडा

शुक्रवार की रात बांकेबिहारी के दर्शन कर वृंदावन से लौट रही कार बाजना कट के समीप आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से घायलों को कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान कार चालक सतेंद्र सिंह (32) और सोनू शुक्ला (28) की मौत हो गई। कार में सवार सुधा (52) एवं उनकी पुत्री शालिनी पांडेय (22) घायल हो गईं। बताया जाता है कि सुधा पुत्र सोनू शुक्ला के साथ गोद ली हुई पुत्री शालिनी के पास नोएडा आई थीं।

बेटी से मिलने बिहार से नोएडा आए थे मां-बेटे

बिहार के आरा जिला निवासी शालिनी पांडेय नोएडा में रहकर रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। शालिनी को सुधा और सतेंद्र ने गोद लिया है। शालिनी से मिलने ही दोनों मां-बेटे दो दिन पहले बिहार से नोएडा आए थे। शालिनी दिल्ली घुमाने के बाद शुक्रवार को वृंदावन बांकेबिहारी के दर्शन कराने ले गई। लौटते समय उनकी कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई।

बिहार पुलिस में तैनात हैं पति-पत्नी

कार में सवार सुधा बिहार पुलिस में तैनात हैं। उनके पति सतेंद्र शुक्ला भी बिहार पुलिस में हैं। हालांकि हादसे के वक्त सतेंद्र शुक्ला कार में नहीं थे। बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी सतेंद्र सिंह को दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः एटा मेडिकल कालेज में आॅक्सीजन के अभाव में बच्ची ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ेंः  अमरोहा में 23 कोरोना संक्रमित मिले, होम आइसोलेट

यह भी पढ़ेंः  हमने हर घर बिजली के लक्ष्य को किया पूरा : सीएम योगी

यह भी पढ़ेंः बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप चढ़ने से पांच की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox