होम / महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर योगी सरकार सख्त, सदन में पेश किया गया संबंधित विधेयक

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर योगी सरकार सख्त, सदन में पेश किया गया संबंधित विधेयक

• LAST UPDATED : September 22, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार सख्त है। इस संबंध में आज विधानसभा में एक विधेयक पेश किया गया। इसके अंतर्गत सरकार महिलाओं के खिलाफ हुए गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म करने जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने यूपी विधानसभा में दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जमानत न देने की तैयारी

विधेयक के कानून बनने पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म हो जाएंगे। सरकार ने गुरुवार को दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 व निजी तथा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों से वसूली के लिए उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक 2022 सदन के पटल पर रखा। सदन में पेश इस विधेयक की पूरी प्रदेश में चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ेंः सांसद रवि किशन ने क्षेत्र को दी बड़ी खुशखबरी, कैंपियरगंज और सहजनवां में बनेगा 200-200 बेड का अस्पताल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox