होम / Yogi Govt: पूरे 7 साल बाद CM योगी को मिला उनका पसंदीदा मुख्यसचिव

Yogi Govt: पूरे 7 साल बाद CM योगी को मिला उनका पसंदीदा मुख्यसचिव

• LAST UPDATED : July 5, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Yogi Govt: उत्तर प्रदेश की राजनीती से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे सात साल बाद उनकी पसंद का मुख्य सचिव मिल गया है। IAS मनोज सिंह मुख्यसचिव के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। आपको बता दें की इससे पहले भी कई बार योगी ने कई अफसरों को मुख्यसचिव बनाना चाहा पर केंद्र हर बार फैसले में उन्हें नहीं चुनता था और किसी और को नियुक्त किया जाता था। इस मुद्दे पर कई टिप्पणियां भी की जाती थी कि योगी को केंद्र जानबूझ कर उनकी पसंद का सचिव नहीं मिलता ताकि वे खुलकर खेल न सके, पर इस बार सभी को अपना-अपना जवाब मिल गया जब मनोज का चयन हुआ, जो अपनी प्रशासनिक शैली और कामकाज के लिए जाने जाते हैं।

Read More: Kanwariyas Trapped: उत्तरकाशी में पुल टूटने से बड़ा हादसा, रेस्क्यू अभियान जारी

मनोज सिंह की खासियत

हर कोई IAS मनोज सिंह को उनकी लगन और मेहनत को लेकर जानता हैं। आपको बता दें की मनोज सिंह कार्यलय में रोजाना 14 घंटे का बिताते हैं। मनोज सिंह की नियुक्ति से योगी सरकार को बड़ी राहत मिली है। सीएम योगी का विश्वासपात्र माना जाता है, अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और नीतिगत निर्णयों में प्रभावशीलता के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी मनोज कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और उनकी कार्यशैली ने उन्हें राज्य प्रशासन में एक मजबूत पहचान दिलाई है। यह माना जा रहा हैं की अब योगी को प्रशासनिक तौर पर कार्य करने में और भी सहूलियत मिलेगी।

Read More: Major Landslide: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में प्रकृति का बरसा कहर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox