इंडिया न्यूज, देहरादून।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी जानकारी। बुधवार को प्रधानमंत्री की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। सर्तकता के साथ सभी को एहतियात रखने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटी है। वहीं उन्होंने चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में बताया।
मंत्री ने कहा कि चारधाम रुट पर स्वास्थ्य सेवाएं चाक चौबंद रहेंगी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर धन सिंह रावत ने बताया कि यमकेश्वर में डिग्री कॉलेज में अपने गुरु की प्रतिमा का अनावरण वह करेंगे। यह एक भव्य कार्यक्रम होगा। तैयारियों का जायजा लिया जा रहा।
यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…