इंडिया न्यूज, बुलंदशहर।
Young Man Attacked on 10 People with Shovel : बुलंदशहर जिले के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खानपुर थाना इलाके में एक युवक ने गांव के करीब 10 लोगों पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खानपुर थाना इलाके के परवाना गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने गांव के ही 8-10 लोगों पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। आरोपी वारदात के बाद से मौके से फरार है। कुछ लोग आरोपी को मंदबुद्धि बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उसकी मानसिक स्थिति ठीक बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ स्याना और एसपी सिटी मौके पर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
(Young Man Attacked on 10 People with Shovel)
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…