होम / चलती ट्रेन में हो गई युवक की मौत, सहयात्रियों को नहीं लगी भनक

चलती ट्रेन में हो गई युवक की मौत, सहयात्रियों को नहीं लगी भनक

• LAST UPDATED : June 25, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Youth died in moving train : रेलवे से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। चलती ट्रेन में एक युवक की मौत हो गई। इस बात की भनक यात्रियों को लगी ही नहीं। करीब 14 घंटे बाद पता चला तब लखनऊ स्टेशन पर युवक को चेक किय गया। इसके बाद मौत की पुष्टि हो गई।

15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में हुई मौत

ट्रेन नंबर 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गुरुवार रात 11:40 बजे यशवंतपुर से रवाना हुई थी। शनिवार रात 9:40 बजे ट्रेन नागपुर से रवाना हुई। ट्रेन की स्लीपर क्लास बोगी एस-4 में गोंडा निवासी श्याम मनोहर सिंह (35) भी सफर रहा था। श्याम मनोहर सिंह यशवंतपुर से गोंडा अपने घर वापस लौट रहा था। इस बीच शुक्रवार को वह रात करीब 10 बजे खाना खाकर सोने चला गया।

आसपास की सीटों पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार रात 11:40 बजे जब ट्रेन बैतूल निकली तब से श्याम मनोहर सिंह के शरीर में किसी तरह की गतिविधि दिखायी नहीं दी। सुबह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन से छूटकर उरई 9:30 बजे पार हुई तब भी श्याम मनोहर सिंह की नींद नहीं खुली। इस पर आसपास की सीटों पर सफर कर रहे लोगों को कोई शक नहीं हुआ, लेकिन जब ट्रेन शनिवार दोपहर 12 बजे कानपुर से रवाना हुई तो यात्रियों ने श्याम मनोहर सिंह को जगाने का प्रयास किया।

यात्री हैरान हो गए कि श्याम मनोहर सिंह के शरीर में कोई हलचल ही दिखायी नहीं दी। इस पर यात्रियों ने टीटीई को सूचना दी। टीटीई की सूचना पर कंट्रोल रूम ने चारबाग स्टेशन पर जीआरपी और स्टेशन मास्टर को बताया। ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो यहां रेलवे के डाक्टर ने जांच के बाद श्याम मनोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Youth Beaten to Death in Meerut : एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, शरीर और सिर में 50 से ज्यादा डंडो के निशान

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox