Categories: मनोरंजन

आम तोड़ने के विवाद में युवक का कत्ल, दर्ज हुआ पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh Crime)। गुलरिहा इलाके के भगवानपुर गांव के जैनपुर टोले में आम तोड़ने के विवाद में युवक सोलई (29) की पीटकर हत्या कर गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पिता-भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। भगवानपुर निवासी सोलई घर के बरामदे में बैठे थे। वे पेड़ से पका दो आम तोड़कर खा रहे थे। सोलई के पिता मोहित और भाई सुरेंद्र ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे। इस पर सोलई ने आपत्ति की। इससे तमतमाए पिता और भाई ने हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

सोलई को आई गंभीर चोटें

सोलई को गंभीर चोटें आईं, फिर भी कोई अस्पताल नहीं ले गया। वह घायल अवस्था में ही घर पर पड़ा रहा। सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में लिया है। पत्नी किरन का आरोप है कि  ससुर, देवर और जेठ ने पति को बेरहमी से पीटा था। उनके सीने पर भी चढ़ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी किरन ने बताया कि सोलई निषाद बेंगलूरू में पेंट पालिश का काम करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। बेटियों की उम्र 5 व 3 साल है। वहीं, बेटा डेढ़ वर्ष का है।

यह भी पढ़ेंः कन्याकुमारी से कश्मीर तक योग की धूम, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी किया योगासन

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago