Thursday, July 4, 2024
HomeBiharBPSC Teacher: बिहार में फिर हुई पकड़ौआ शादी, दूल्हा लगाता रहा मदद...

BPSC Teacher: बिहार में फिर हुई पकड़ौआ शादी, दूल्हा लगाता रहा मदद की गुहार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) BPSC Teacher:  बिहार के जमुई से पकड़ौआ शादी की एक और घटना सामने आई है। इस बार भी इसका शिकार BPSC परीक्षा पास करने वाला टीचर हुआ है। बता दे कि पूरा मामला जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड का है। यहां पर शिक्षक बने एक युवक की जबरन शादी करा दी गई। पीड़ित युवक मुकेश कुमार बर्मा ने BPSC की परीक्षा पास की है। पीड़ित युवक शादी से बचने के लिए दबंगो से गुहार लगाता रहा। लेकिन उसकी जबरन शादी कर दी गई। पीड़ित युवक .यहीं कहता रहा मुझे मार दीजिए, लेकिन शादी मत करवाई। फिर भी दबंगो ने एक नहीं सुनी और लड़की से उसकी जबरन शादी करा दी।

Also Read: Morning Wake Up Tips: चाह कर भी नहीं उठ पाते जल्दी,तो ये ट्रिक जरूर…

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की के परिवारवालों ने गांव वालों से मदद ली थी। जिसके बाद लड़के को जबरदस्ती पकड़कर मंदिर ले गए। फिर लड़के की शादी जबरन लड़की से करा दी गई। इस पकड़ौआ शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह के कॉमेंट कर रहे है। लोगों का कहना है कि पीड़ित लड़के के साथ जो कुछ हुआ सही नहीं है। बता दे कि हाल ही में मुकेश कुमार वर्मा की बतौर टीचर सरकारी स्कूल में नौकरी लगी थी। वो गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनझूलिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्य करता है। जबकि लड़की चकाई प्रखंड क्षेत्र की है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पकड़ौआ शादी की खबरे सामने आ चुकी है।

Also Read: Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती की पर जानिए उनके…

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular