INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़): केदारनाथ धाम, उत्तराखंड: दो सप्ताह की बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार के साथ केदारनाथ यात्रा आज फिर से शुरू होगी।
#WATCH | Kedarnath Dham, Uttarakhand: Kedarnath Yatra to resume today as weather conditions improve after two weeks of rain & heavy snowfall. pic.twitter.com/3q3NB44Elv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 4, 2023
खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को हुई असुविधा
मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना भी करना पड़ा। केदरानाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है, जो श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम जनता के लिए भी चुनौत पूर्ण बन रहा है। मौसम के अधिक खराब होने के कारण केदारनाथ के लिए यात्रियों को रोकना पड़ा था।
खाराब मौसम के कारण केदारनाथकी यात्रा की पंजीकरण पर लगी थी रोक
यात्रा शुरू होने के बाद से ही उत्तराखंड मे लगातार मौसम खराब था। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खराब मौसम के मद्दें नजर रखतें हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोका जा रहा था।
ये भी पढ़ें:- BREAKING: प्रदेश में डोली धरती, चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके