Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsBreaking News: चारधाम यात्रा शुरू होने के 1 दिन बाद ही यमुनोत्री...

Breaking News: चारधाम यात्रा शुरू होने के 1 दिन बाद ही यमुनोत्री में दिल का दौरा पड़ने से 2 तीर्थयात्रियों की मौत

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), यमुनोत्री : बीते 22 अप्रैल यानी 2 दिन पहले ही चारधाम यात्रा शुरु हई है। इसी दौरान अभी खबर आ रही है की यमुनोत्री में 2 तीर्थयात्रियों की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है। इस बात की पुष्टी खुद राज्य करकार ने की है।

22 अप्रैल को खुले थे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट

बताते चले की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट शनिवार को खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। मंदिर समितियों के अधिकारियों ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के कपाट अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर खुले, जबकि यमुनोत्री मंदिर के कपाट को अपराह्न 12 बजकर 41 मिनट पर खोला गया। मुख्यमंत्री ने 6 महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर होने वाली आनुष्ठानिक पूजा अर्चना की।

ये भी पढ़ें:- Kedarnath Helicopter: केदारनाथ हेली सेवाओं के हादसे में इजाफा, अब तक हई 33 दर्दनाक घटनाए, जानें

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular