Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBSP Release 47 Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की 47...

BSP Release 47 Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की लिस्ट, सातवें चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम सूची में

- Advertisement -

BSP Release 47 Candidate List

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
BSP Release 47 Candidate List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के दूसरे चरण के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने 47 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने सातवें चरण की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों (BSP Candidate List) के नाम फाइनल कर दिए है। पार्टी ने अतरौलिया से सरोज पांडे, गोपालपुर से रमेश चंद्र यादव, सगड़ी से शंकर यादव, मुबारकपुर से अब्दुस्सलाम, आजमगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह को टिकट दिया है। वहीं, निजामाबाद से पीयूष कुमार सिंह यादव, फूलपुर पवई से शकील अहमद, दीदारगंज से भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ठेकमां को चुनावी मैदान में उतारा है।

पांचवें और छठे चरण के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट

दो दिन पहले ही बसपा ने (BSP) दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अमन मणि त्रिपाठी का नाम भी था। साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुभाष यादव को भी टिकट दिया है। बसपा ने पांचवें और छठे चरण के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद आज 47 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है।

Also Read : SP Candidate Allegation on BJP MLA Husband : सपा उम्मीदवार का भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, पुलिस से मिलकर कराया जा रहा उत्पीड़न

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular