Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahr News: अवैध संबंध में चचेरे भाइयों की सिर कलम कर हत्या,...

Bulandshahr News: अवैध संबंध में चचेरे भाइयों की सिर कलम कर हत्या, संभल में मिला धड़, सिर लापता

- Advertisement -

Murder In Bulandshahr

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर है। यहां चचेरे भाइयों का सिर कलम कर दिया गया। इसके बाद उनकी लाश संभल जिले की सीमा में फेंक दिया गया। अभी सिर लापता है। पुलिस तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के कैलावन गांव निवासी नरेश कुमार देहात कोतवाली के गांव जटपुरा मुकीमपुर में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह बीते कुछ वर्षों से गांव मिर्जापुर में परिवार के साथ रहते हैं। पैतृक गांव कैलावन में अन्य परिजन रहते हैं। उनका बेटा भूपेंद्र उर्फ भोलू (21) बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

काली की शोभायात्रा देखने निकले थे दोनों

शनिवार शाम करीब चार बजे भूपेंद्र बाइक से कैलावन गया था। वहां शनिवार को काली की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। घर से शाम करीब आठ बजे वह काली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए गया था। शोभायात्रा में भूपेंद्र का चचेरा भाई भूरा (18) भी था। शोभायात्रा रात करीब ढाई बजे समाप्त हो गई, उसके बाद भी दोनों भाई घर नहीं पहुंचे। चिंतित परिजनों ने दोनों की खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।

रविवार सुबह परिजनों ने सलेमपुर थाने पर तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस सोमवार शाम तक भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

मंगलवार सुबह मिली दोनों की लाश

मंगलवार को दोनों की लाश मिल गई है। संभल की सीमा में दोनों भाइयों के धड़ मिले हैं। पुलिस सिरों की तलाश में जुट गई है। दोनों चचेरे भाइयों की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई।

मां से अवैध संबंध, मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र उर्फ गोलू के आरोपियों में से एक दुर्गेश की मां लता शर्मा से अवैध सम्बंध थे। दुर्गेश ने गोलू को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

काली माता की झांकी के दौरान गोलू और उसके चचेरे भाई भूरा को आरोपी दुर्गेश, मुकुल, लता शर्मा और तुषार ने अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी। दोनों चचेरे भाइयों की हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के परिजनों से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी तुषार दिल्ली पुलिस का जवान है। उसकी तलाश में बुलंदशहर पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने नवमी पर कन्याओं के पांव पखारे, बच्ची ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular