Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBy Poll Result: छानबे सीट पर अपना दल प्रत्याशी की शानदार जीत,...

By Poll Result: छानबे सीट पर अपना दल प्रत्याशी की शानदार जीत, सपा को मिली करारी शिकस्त

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), By Poll Result: प्रदेश में छानबे विधानसभा सीट उपचुनाव में अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कोल ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 वोटों से हराया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी रिंकी कोल को 76,176 वोट मिले हैं, जबकि सपा कैंडिडेट कीर्ति कोल के खाते में 66,587 वोट आए हैं।

32 वें राउंड की काउंटिंग के बाद उपचुनाव के परिणाम की घोषणा हुई है। वहीं बीजेपी की सहयोगी दल ने रामपुर की स्वार सीट पर भी जीत हासिल की है। इसके बाद आजम का आखिरी गढ़ भी नहीं बचा। आजम खान ने इस सीट को बचाने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

रामपुर का किला ढहा

मपुर की स्वार सीट पर बीजेपी का परचम लहरा है। यहां से बीजेपी गठबंधन के शफीक अंसारी की जीत हुई है। इसी के साथ सपा का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में बीजेपी ने जबरदस्त सेंधमारी की है। शफीक अंसारी ने समाजवादी पार्टी की अनुराधा चौहान को 9734 वोट के अंतर से हरा दिया है। इस चुनाव में अपना दल के शफीक को 67434 वोट मिले और अनुराधा को 57710 वोट हासिल हुए। इसी जीत के साथ भाजपा गठबंधन ने आजम खान का मजबूत किला ध्वस्त कर दिया है।

दो सीटों पर हुए थे उप चुनाव

प्रदेश में दो सीटों पर उप चुनाव हुए थे। रामपुर की स्वार सीट पर और मीरजापुर की छानबे सीट पर बीजेपी गठबंधन ने बाजी मारी है। ऐसे में बीजेपी गठबंधन ने आजम के किले को ढहा दिया है। तो वहीं छानबे से सीट को अपने कब्जे में ही रखा है। जानकारी हो कि मीरज्पुर की छानबे सीट पर पहले से बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल एस की जीत थी। वहीं रामपुर में सपा का कब्जा था। दोनों जगहों पर बीजेपी ने बाजी मारी है।

Also Read:

By Poll Result: Azam Khan का ढहा गढ़, बीजेपी गठबंधन ने मारी बाजी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular