Monday, July 1, 2024
HomeLatest NewsCAA: लोकसभा चुनाव से पहले 'नागरिकता संशोधन कानून' में होंगे बदलाव! पढ़िए...

CAA: लोकसभा चुनाव से पहले ‘नागरिकता संशोधन कानून’ में होंगे बदलाव! पढ़िए क्या है प्लान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), CAA: नागरिकता संशोधन कानून के नियम में बदलाव किए जा रहे है। दरअसल गृह मंत्रालय के अधिकारी ने नागरिकता संशोधन कानून अधिनियम 2019 के नियमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की लोकसभा चुनाव से पहले CAA कानून के नियमों में बदलाव किए जा रहे है। और सरकार जल्द ही CAA के नए नियमों को जारी करेगी।

लोकसभा चुनाव से पहले नियम अधिसूचित किए जाएंगे

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि एक बार नियम जारी होने के बाद, कानून लागू कर दिया जाएगा। जिससे CAA कानून लागू होने के बाद नियमों के तहत पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। बताते चले कि सीएए के कार्यान्वयन के लिए CAA कानून के नियमों में बदलाव जरूरी है। सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव से काफी समय पहले नियम जारी कर दिए जाएंगे।

गृह मंत्री ने दी ऑनलाइन प्रक्रिया कि जानकारी

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, नियम बनकर तैयार हो गए है। और ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार हो चुके है। बताते चले कि विगत 27 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कानून के कार्यान्वयन को लेकर एक बयान दिया था। उस वक्त वो कोलकाता में थे। उस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर लोगों को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए थे। उसी दौैरान इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वार्ता की थी।

CAA कानून में क्यों हो रहे बदलाव

संसदीय नियमावली के मुताबिक किसी भी कानून के नियम राष्ट्रपति की अनुमति के 6 महीने के भीतर बदले जाते है।CAA कानून के नियम जारी होने के बाद पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। बताते चले कि यह कानून चार साल से भी ज्यादा देरी से चल रहा है।

Read Also:

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular