होम / Health Tips: स्क्रीन पर काम करने से आंखों में होती है दिक्कत, करें ये उपाय

Health Tips: स्क्रीन पर काम करने से आंखों में होती है दिक्कत, करें ये उपाय

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News UP ( इंडिया न्यूज ), Health Tips: आज के आधुनिक दौर में लोग ज्यादातर समय मोबाइल, कंप्यूटर और किसी न किसी स्क्रीन वाले उपकरण पर बिताते हैं। जिसकी वजह से आंखों से संबंधित कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्या बच्चे क्या बड़े सब दिन के कई घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं। ऐसे में आंखों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। स्क्रीन पर लम्बा समय बिताने से ये उपाय आपको आंखो की दिक्कतों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

ऐसे दें आंखों को आराम

आंखों की समस्या से बचने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। सोने की जगह देर रात तक स्क्रीन देखना बहुत समस्या खड़ी कर सकता है। 7-8 घंटे की अच्छी नींद से आंखों को राहत मिलती है। सोने से आंखों से सूखापन की शिकायत दूर होती है। निश्चित समय पर आंखों को स्क्रीन से हटाना भी सहायता कर सकता है। 20 मिनट के अंतराल पर आंखों को स्क्रीन से हटाना आपकी आंखों को कई समस्याओं से बचा सकता है। अकसर आंखों में सूखेपन की शिकायत हो जाती है जिससे बचने के लिए पानी का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

Also Read:- Bijnor Crime: दूसरे समुदाय के 6 युवकों ने कांवड़ियों से की मारपीट, बदमाशों में से एक नाबालिग

 बड़ी स्क्रीन पर काम करें

स्क्रीन पर काम करने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ गई है। ऐसे में देर तक स्क्रीन पर देखना भी एक मजबूरी है, जिसकी वजह से आंखों को आराम नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में समस्याओं से बचने के लिए कुछ तकनीकी बदलाव करके आंखों को सुरक्षित कर सकते हैं। काम करने वाली छोटी स्क्रीन को बदलकर बड़ी स्क्रीन का प्रयोग करना आंखो के लिए सही माना जाता है। टैब व मोबाइल की जगह लैपटॉप पर काम करने से आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा।

Also Read:- Road Accident: यूपी में ट्रक पलटने से 14 कांवड़िए घायल, गंगाजल लेने जा रहे थे हरिद्वार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox