Friday, July 5, 2024
HomeAasthaChamoli News: धार्मिक परंपरानुसार खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट...

Chamoli News: धार्मिक परंपरानुसार खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट , मंदिर को फूलों से सजाया 

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ) चमोली, “Chamoli News” : सुबह 6.10 मिनट पर पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले। कपाट खुलने के साथ भोलेनाथ के अ​भिषेक के बाद बुग्याली फूलों से श्रृंगार हुआ।

 

500 से अ​धिक श्रद्धालु साक्षी बने

उत्तराखंड में आज श्री हेमकुंट साहिब के कपाट और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट धार्मिक परंपरानुसार पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला है।चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट धार्मिक परंपरानुसार पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाटोत्सव में 500 से अ​धिक श्रद्धालु, हक-हकूकधारी साक्षी बने हैं। इसी के साथ अब छह माह तक भगवान ​शिव के मुख के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

रूद्रनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

सुबह पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में श्रद्धालु नारद कुंड में स्नान कर भगवान रुद्रनाथ के जला​भिषेक के लिए जल लाए। सुबह 6.10 मिनट पर पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले। कपाट खुलने के साथ भोलेनाथ के अ​भिषेक के बाद बुग्याली फूलों से श्रृंगार हुआ। फिर आम श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मान्यता है कि ​शिव के मुख के दर्शन भारत में एकमात्र चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम में होते हैं। शास्त्र मान्यता है कि रुद्रनाथ में स्वर्गारोहणी यात्रा पर जा रहे पांडवों को ​शिव ने मुख के दर्शन दिए थे। रुद्रनाथ की यात्रा दुर्गम मानी जाती है। गोपेश्वर के मंडल-चोपता हाईवे पर तीन किमी की दूरी तय कर सगर गांव से रुद्रनाथ की 19 किमी पैदल यात्रा शुरू होती है।

Also Read: KKR vs LSG: मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीम? जानें केकेआर बनाम एलएसजी में अब तक किसका पलड़ा रहा भारी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular