Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडChampawat News: केंद्रीय विद्यालय में 50वीं जवाहरलाल नेहरू विद्यालय स्तरीय गणित व...

Champawat News: केंद्रीय विद्यालय में 50वीं जवाहरलाल नेहरू विद्यालय स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (50th Jawaharlal Nehru School Level Mathematics and Science Exhibition) लोहाघाट में आज 50वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विद्यालय स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे 200 बच्चों ने 60 से अधिक विज्ञान ,गणित व पर्यावरण विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए ।

खबर में खास:-

  • लोहाघाट में आज 50वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानि प्रदर्शनी का आयोजन
  • स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
  • देश के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार करेंगे

स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट में आज 50वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विद्यालय स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी के द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। बता दें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 200 बच्चों ने 60 से अधिक विज्ञान ,गणित व पर्यावरण विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए ।

देश के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार करेंगे

इस दौरान भौतिक विज्ञान कृष्ण सिंह रावत के निर्देशन में प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रवक्ता रावत ने बताया कि 7 चुने गए सर्वश्रेष्ठ मॉडलो का प्रदर्शन संभागीय स्तर प्रदर्शनी में किया जाएगा । इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार में आयोजित की जानी है।इस अवसर में प्राचार्य त्यागी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की वैज्ञानिक क्षमता को निखारने में काफी सहायक सिद्ध होती है उन्होंने कहा आज के यही नन्हे वैज्ञानिक आगे चलकर देश के बड़े वैज्ञानिक के रूप में तब्दील होंगे तथा देश के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार करेंगे।

Also Read: Char dham yatra 2023: चार धाम यात्रा पर राज्य सरकार ने कसी कमर, यात्रियों को असुविधा ना हो इसके लिए पूरी तैयारी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular