Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडChampawat News: CM धामी ने कांग्रेस को बताया मुद्दा विहीन पार्टी, बोले-...

Champawat News: CM धामी ने कांग्रेस को बताया मुद्दा विहीन पार्टी, बोले- PM मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस में बौखलाहट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (CM Dhami told Congress that party without issue) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता व पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से कांग्रेस  पार्टी पूरी तरह बौखला गई।

खबर में खास:-

  • CM धामी ने कांग्रेस को बताया मुद्दा विहीन पार्टी
  • पोस्टकार्ड व सत्याग्रह जैसे अभियान चला रही कांग्रेस 
  • लैंड जिहाद मुद्दे में भी कांग्रेस पार्टी ब्लैकआउट कर रही

पोस्टकार्ड व सत्याग्रह जैसे अभियान चला रही- कांग्रेस 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी विधानसभा क्षेत्र चंपावत पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को मुद्दा विहीन पार्टी करार दिया है। सीएम धामी ने कहा की कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है जिस कारण वह पोस्टकार्ड व सत्याग्रह जैसे अभियान चला रही है। कांग्रेस पार्टी सदन में सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है। साथ उन्होंने कहा उत्तराखंड में अवैध कब्जेदारी, लैंड जिहाद जैसा षड्यंत्र चल रहा है जिस पर लगाम लगाने के लिए भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है तथा कई अवैध मजार ध्वस्त करी जा रही हैं।

लैंड जिहाद मुद्दे में भी कांग्रेस पार्टी ब्लैकआउट कर रही

वहीं, इस मुद्दे में भी कांग्रेस पार्टी ब्लैकआउट कर रही है। सीएम धामी ने कहा कांग्रेस पार्टी सकारात्मक चीजों में भी चर्चा नहीं कर रही है सिर्फ व्यर्थ की राजनीति कांग्रेस के द्वारा करी जा रही है। उन्होंने कहा लैंड जिहाद के खिलाफ उत्तराखंड की धर्म व संस्कृति की रक्षा करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ सीएम धामी बोले भाजपा की जनता के बीच बढ़ती जा रही लोकप्रियता व पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बौखला गई है तथा मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है।

Also Read: Uttarakhand News: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के चलते पूर्व शिक्षा मंत्री की प्रेस वार्ता, इन स्कूलों पर कसेगा सिकंजा

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular