Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तराखंडChampawat News: परिवहन मंत्री के निधन पर लोहाघाट में लोगों ने दुख...

Champawat News: परिवहन मंत्री के निधन पर लोहाघाट में लोगों ने दुख जताते हुए कहा- उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), चंपावत : परिवहन मंत्री चंदन रामदास के आकस्मिक निधन पर लोहाघाट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ,व्यापारियों, कर्मचारियों व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दुख जताते हुए शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रदेश के परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को भी उनके निधन पर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि सोमवार को ही परिवहन मंत्री लोहाघाट पहुंचे थे तथा लोगों को लोहाघाट डिपो को पर्याप्त बसे देने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया था।

जिसके बाद बुधवार को हुए उनके आकस्मिक निधन पर लोहाघाट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ,व्यापारियों, कर्मचारियों व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय में दुख जताते हुए शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता

लोगों ने कहा चंदन रामदास एक जनप्रिय नेता थे तथा जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। अपनी कार्यप्रणाली के चलते उन्होंने घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटे से उबारा तथा कई योजनाएं उनके द्वारा परिवहन निगम व कर्मचारियों के उत्थान के लिए लागू करी जा रही थी। लोगों ने कहा प्रदेश व कुमाऊं क्षेत्र ने एक बड़े नेता को खो दिया है उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। इस दुख की घड़ी में पूरे लोहाघाट क्षेत्र के लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Also Read: RCB vs KKR: IPL का 36वां मुकाबला कोलकाता और बैंगलोर के बीच, किस के सिर सजेगा आज का ताज

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular