Friday, July 5, 2024
HomePoliticsChampawat News: लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक ने विकास कार्य को ठप...

Champawat News: लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक ने विकास कार्य को ठप करने का लगाया आरोप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), चंपावत : विधायक को संघर्ष करना आना चाहिए सत्ता या विपक्ष कुछ नहीं होता है फर्त्याल ने कहा सरकार लोहाघाट विधानसभा के लिए कोई भेदभाव नहीं कर रही है।

खबर में खास:-

  • पूर्व भाजपा विधायक ने विकास कार्य को ठप करने का लगाया आरोप
  • जनता को सिर्फ झूठी घोषणाओं से बरगलाया
  • उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं

विकास कार्यों को ठप करने का गंभीर आरोप

लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल लोहाघाट विधानसभा के वर्तमान कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को कमजोर विधायक बताते हुए विधानसभा के विकास कार्यों को ठप करने का गंभीर आरोप लगाया है। फर्त्याल ने कहा विपक्ष में रहते हुए विधायक और भी ज्यादा ताकतवर रहता है उसे खुलकर बोलने की आजादी होती है।

जनता को सिर्फ झूठी घोषणाओं से बरगलाया

उन्होंने कहा आज विधानसभा में वर्तमान विधायक अधिकारी की निष्क्रियता के चलते विकास कार्य ठप हैं, जिस कारण जनता परेशान है। फर्त्याल ने कहा जिन कार्यों को वह स्वीकृत करा कर लाए थे। उनमें भी कार्य नहीं हो रहे हैं वर्तमान विधायक के द्वारा जनता को सिर्फ झूठी घोषणाओं के द्वारा बरगलाया जा रहा है। विधायक को क्षेत्र के विकास के लिए लड़ना आना चाहिए लेकिन वर्तमान विधायक कमजोर है ना ही उन्हें किसी प्रकार की जानकारी है। जिस कारण विधानसभा में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

Also Read: Haridwar News: आचार्य प्रमोदकृष्णम अपने हरिद्वार दौरे पर, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने पर कही ये बात

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular