Wednesday, July 3, 2024
HomePoliticsChandan Ram Das: भाजपा जिला कार्यालय पर दिवंगत मंत्री चंदन रामदास को...

Chandan Ram Das: भाजपा जिला कार्यालय पर दिवंगत मंत्री चंदन रामदास को नम आखों से दी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),देहरादून :”Chandan Ram Das”आज देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मंत्री का असमय निधन होना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।

भाजपा जिला कार्यालय पर दिवंगत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

मंत्री का असमय निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका

बुधवार को बागेश्वर में हुआ था निधन

मंत्री का असमय निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका

देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को नम आखों के साथ श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रहते हुए स्वर्गीय चंदन राम दास ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। उन्होंने कहा कि उनके निर्णय के अनुरूप आगे भी उनके विभागों में काम किए जाएंगे जिसके लिए मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंदन राम दास का असमय निधन होना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।

लगातार कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे

बता दें, परिवहन मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लेकिन कुछ वक्त पहले तबीयत ठीक होने के बाद से वह लगातार कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। जिस वजह से वह बुधवार अपने बागेश्वर दौरे पर थे। जहां उनकी अचानक ही तबीयत बिगड़ने पर लगभग 12:00 बजे के आसपास चंदन रामदास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजनीति सफर….

2006 में चंदन राम दास बीजेपी में शामिल हुए थे। 2007 से 2012 और 2017 ,2022 में लगातार जीते रहे और विधायक बने । पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में चंदन राम दास को समाज कल्याण और परिवहन मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी मिली। जिससे वह बखूबी से निभा रहे थे, सरल स्वभाव के व्यक्ति थे चंदन राम दास अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत उन्होंने 1980 में करी 1997 बागेश्वर में नगर पालिका बागेश्वर के अध्यक्ष बने।

Also Read: Badrinath Dham: स्वच्छता के लिए आगे आए ITBP के जवान, बद्रीनाथ मंदिर परिसर और अलकनंदा नदी की सफाई का उठाया जिम्मा

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular