Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तराखंडChandrayaan- 3: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने Chandrayaan- 3 के...

Chandrayaan- 3: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने Chandrayaan- 3 के लिए सरकार को दी बधाई, नेता ने कहा- मैं वैज्ञानिकों को एडवांस…

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan- 3: भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचने को तैयार है। चंद्रयान-3 मिशन चांद पर कुछ ही घंटो में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ISRO इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। आज बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की धरती पर कदम रखेगा। पूरा देश इस पल का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। उत्तराखंड वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी इसे लेकर सरकार को बधाई दी है।

यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है- हरीश रावत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ISRO के मिशन चंद्रयान-3 पर कहा, “यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं वैज्ञानिकों को एडवांस में बधाई देना चाहता हूं। सरकार को बधाई देता हूं। हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड करे और उसका उद्देश्य सफल हो। इस मौके पर मैं उन सभी को भी प्रणाम करना चाहूंगा। जिन्होंने इसका सपना देखा था। जब हमारा देश गरीब था। सुई भी नहीं बनती थी उस समय अंतरिक्ष पर जाने की कामना की थी। इस मिशन में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों के साथ-साथ सभी लोगों को सलाम।”

चंद्रयान- 3 मिशन पर मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 पर कहा कि “मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं…भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। चंदा मामा अब हमारे पास होंगे।”

ALSO READ: UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग में 25 में से 23 प्रस्ताव हुए पास, मुख्यमंत्री ने लिए ये अहम फैसले

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular