Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsChandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, दुनिया में भारत के लिए...

Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, दुनिया में भारत के लिए गर्व की बात, 17 मिनट रहा खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 मिशन पूरा हो गया। आज 23 अगस्त को शाम 6:04 पर भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लैंडिंग कर दिया।

इसके लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थी। जहां पूरी दुनिया भारत के इस मिशन पर अपनी नज़रें टिकाए हुए थी। भारत ने आज इतिहास बना दिया है। कई सालो की मेहनत के बाद भारत का नाम विश्व के इतिहास में दर्ज़ हो गया है।

इस मिशन को लेकर पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर भी जारी था। जहां देशवासी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआएं कर रहे थे। 41 दिनों के सफर के बाद चंद्रयान 3 चांद पर लैंड कर दिया है। जिसकी सभी तैयारियां पहले से पूरी की गई थी।

आखिरी के 17 मिनट में क्या हुआ

दरअसल, जब विक्रम लैंडर को 30 किलोमीटर की ऊंचाई नीचे उतारा गया तो उसकी गति पर काम करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान कम से कम 17 मिनट का समय लगा।

इसलिए ये 17 मिनट 21 सेकंड का समय इस मिशन को पूरा करने में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई के अनुसार ये 17 मिनट ही भयावह होते हैं जिन्हें 17 मिनट्स ऑफ टेरर का नाम दिया गया है।

चंद्रायान-3 में किए गए व्यापक बदलाव

बता दें, सॉफ्ट लैंडिंग के लिए मून मिशन के आखिरी 17 मिनट 21 सेकंड ही सबसे अधिक संवेदनशील समय था। क्योंकि इसी पर पूरे मिशन की नींव टिकी हुई थी।

साल 2019 में भारत का चंद्रयान-2 मिशन भी इन्हीं संवेदनशील क्षणों में चूक गया था। जहां विक्रम लैंडर चांद पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर पाया था। हालांकि चंद्रयान-3 में व्यापक बदलाव किए गए थे।

Also Read- Chandrayaan-3 : चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए हुआ प्रार्थना, श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रों का शिक्षकों ने किया हवन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular