Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsChandrayaan-3 Landing : चंद्रयान-3 की सफलता पर तहसील के बार सभागार में...

Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान-3 की सफलता पर तहसील के बार सभागार में एडवोकेट एसोसिएशन ने मनाया जश्न

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान-3 : Chandrayaan-3 Landing भारत की ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन नामक अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा चंद्रयान- 3 की चंद्रमा ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में कल से ही खुशनुमा माहौल लगातार देखा जा रहा है।

एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जताया ख़ुशी

उसी तर्ज पर आज दोपहर 1 बजे लक्सर तहसील परिसर स्थित बार सभागार में एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा मिठाइयां बाँटकर इस जश्न को मनाया गया। इस दौरान एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पँवार ने कहा कि इस विशाल और ऐतिहासिक कामयाबी का समूचा श्रेय हमारे देश के महान वैज्ञानिकों के हक में जाता है।

वैज्ञानिकों को बड़े आर्थिक बजट का भी इसमें रहा अहम योगदान

जिन्होंने दिन-रात एक करते हुए कईं वर्षों की कड़ी मेहनत के पश्चात इस महान और अकल्पनीय सफलता को प्राप्त किया है। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार के मुताबिक भारत सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और अपने वैज्ञानिकों को बड़े आर्थिक बजट का भी इसमें अहम योगदान रहा है। इस दौरान संगठन के सचिव मुकेश सैनी और उपाध्यक्ष जोहर सिंह के अलावा संगठन से जुड़े कईं वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा जश्न के कार्यक्रम में शिरकत की गई है !

Also Read – Uttarakhand News : 5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular