Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsChandrayaan-3 Landing : चंद्रयान पर बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री - "द्रयान-3...

Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान पर बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री – “द्रयान-3 की सफलता हमारे ISRO के होनहार वैज्ञानिकों के कड़े परिश्रम का परिणाम…

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Landing: कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।

इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। इसरो की लाईव लॉन्चिंग के दौरान पावर डिसेंट फेस से ही करोड़ों भारतवाशियों की नजरें लैंडर मॉ़ड्यूल लैंड़िंग पर पर टिकी थी।

इसरों ने ट्विट कर लिखा, ” चंद्रयान-3 मिशन: भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम्हें भी! : चंद्रयान-3 सफल रहा चंद्रमा पर नरम लैंडिंग रही।” बता दें कि इससे पहले साल 2019 में लॉन्च हुआ चंद्रयान-2 मिशन 7 सितबंर 2019 को इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास के दौरान लैंडर विक्रम के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रयान-2 मिशन उस वक्त विफल हो गया जब लैंडर क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर स्थिति में उचित रूप से स्विच नहीं कर सका और उसका इसरो के साथ कम्युनिकेशन टूट गया।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि

इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश भर से बधाइयां मिल रही है। वहीं हल्द्वानी में भी केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसरो के वैज्ञानिकों और चंद्रयान-3 की पूरी टीम को बधाई दी है।

अजय भट्ट ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है जब पूरी दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश बन गया है। जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान-3 को सफल तरीके से उतारा है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश हमारे वैज्ञानिकों की सफलता पर जश्न मना रहा है और यह दिन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

Also Read – Gadar 2 Latent News : सीएम योगी ने फिल्म गदर 2 के निर्देशक एवं कलाकारों से की मुलाकात, खास…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular