Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsChandrayaan-3 : अलीगढ़ के स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा लाइव सॉफ्ट...

Chandrayaan-3 : अलीगढ़ के स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा लाइव सॉफ्ट लैंडिंग, दुनिया में बजेगा भारत का डंका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर अलीगढ़ में शासनादेश अनुसार विद्यालय में बच्चों को लाइव दिखाने की सभी तैयारियां पूर्ण गई है। सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बच्चों के साथ शिक्षकों में भी खुशी की लहर है।

बच्चो ने कहां कि पूरे देश ही नहीं दुनिया के लिए भी गर्व की बात है। लॉन्चिंग होने के साथी पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। भारत चौथ ऐसा देश बनेगा जो चाँद पर लॉन्चिंग करेगा अपना अंतरिक्ष यान।

किया हनुमान चालीसा का पाठ

अलीगढ़ में चंद्रयान को लेकर उत्साह कितना है, इसकी बानगी तमाम मदरसों में मांदरी में अलग अलग जगहों पर देखने को मिली। अलीगढ़ में जहां बजरंग दल के लोगो ने हनुमान चालीसा पाठ पढ़ कर हवन पूजन किया और भगवान से प्रार्थना किया कि सकुशल तरीके से चंद्रयान 3 विक्रम लैंड कर जाये।

जिससे की भारत का नाम रौशन हो इसको लेकर दर्जनों की संख्या में बजरंग दल के लोगो ने वैष्णवी लान में हाथो में तिरंगा लेकर गले में तिरंगा का पट्टा लगा कर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और हवन पूजन करके भगवान से प्रार्थना की।

हरिहरनाथ मंदिर पर विशेष हवन व पूजन

वही, भदोही में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर हरिहरनाथ मंदिर पर विशेष हवन व पूजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।

मिशन चंद्रयान-3 कुछ ही समय बात कीर्तिमान रचने को तैयार है अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक अंतिम चरण में पहुंच गया है ऐसे में चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है।

हरिहरनाथ मंदिर में सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए विशेष हवन और पूजन किया गया। मौजूद लोगों ने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि यह मिशन सफल हो।

Also Read – Chandrayaan-3 : चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए हुआ प्रार्थना, श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रों का शिक्षकों ने किया हवन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular