Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsChandrayaan 3 : पीएम मोदी ने चंद्रयान के सफलता पर दिया बयान...

Chandrayaan 3 : पीएम मोदी ने चंद्रयान के सफलता पर दिया बयान – “अब चंदा मामा एक टूर के”

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 का मिशन पूरा हो गया। आज 23 अगस्त को शाम 6:04 पर भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लैंडिंग कर दिया।

इसके लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थी। जहां पूरी दुनिया भारत के इस मिशन पर अपनी नज़रें टिकाए हुए थी। भारत ने आज इतिहास बना दिया है। कई सालो की मेहनत के बाद भारत का नाम विश्व के इतिहास में दर्ज़ हो गया है।

इस मिशन को लेकर पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर भी जारी था। जहां देशवासी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआएं कर रहे थे। 41 दिनों के सफर के बाद चंद्रयान 3 चांद पर लैंड कर दिया है। जिसकी सभी तैयारियां पहले से पूरी की गई थी।

आखिरी के 17 मिनट में क्या हुआ

दरअसल, जब विक्रम लैंडर को 30 किलोमीटर की ऊंचाई नीचे उतारा गया तो उसकी गति पर काम करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान कम से कम 17 मिनट का समय लगा।

इसलिए ये 17 मिनट 21 सेकंड का समय इस मिशन को पूरा करने में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई के अनुसार ये 17 मिनट ही भयावह होते हैं जिन्हें 17 मिनट्स ऑफ टेरर का नाम दिया गया है।

पीएम ने दिया बयान

चंद्रयान – 3 के सफलता के बाद पीएम मोदी ने देश को सम्भोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि “पहले लोग कहते थे चंदा मामा दूर के लेकिन आने वाले समय में बच्चे कहेंगे चंदा मामा टूर के। ” पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को धन्यवाद दिया।

Also Read – Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, दुनिया में भारत के लिए गर्व की बात, 17 मिनट रहा खास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular