Wednesday, July 3, 2024
HomeAasthaChardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा पर प्रशासन सतर्क, पशुपालन विभाग ने की...

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा पर प्रशासन सतर्क, पशुपालन विभाग ने की मीट की दुकानों पर छापेमारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Administration alert on Chardham Yatra) चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य पशुपालन अधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही दुकानदारों को तत्काल लाईसेंस बनवाने को कहा गया है।

खबर में खास:-

  • मुख्य पशुपालन अधिकारी ने मीट की दुकानों का निरीक्षण किया
  • मीट की दुकानों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही
  • दुकानदारों को तत्काल लाईसेंस बनवाने को कहा गया है।

मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

उत्तराखंड में अगले महीने से चारधाम यात्रा शुरु होने जा रही है। जिसे लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। लगातार यात्रा को लेकर सरकार द्वारा रोज नए- नए अपडेट सामने आ रहे है। वहीं अब खबर उत्तरकाशी से है। जहां पर चार धाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए मुख्य पशुपालन अधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया एवं कमियां मिलने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गयी।

मीट की दुकानों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही

पशुपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित होने वाली मीट की दुकानों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। दुकानें बिना लाईसेंस के संचालित की जा रही है और बकरे एवं मुर्गियां विना मेडिकल जांच के काटी जा रही है। इस लिए दुकानदारों को तत्काल लाईसेंस बनवाने को कहा गया है।

Also Read: Haridwar News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर यशपाल आर्य का तंज, बोले बीजेपी के राज में देश का लोकतंत्र खतरे में

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular