Thursday, May 16, 2024
HomeAasthaChardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा से फिर बनने जा रहा रिकॉर्ड, अब...

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा से फिर बनने जा रहा रिकॉर्ड, अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्री पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका है, अभी लगभग डेढ़ महीने का समय बाकी है। सरकार को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 50 लाख को पार करेगी।

46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा के इतिहास में पिछले साल सबसे अधिक 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड बना था। इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हुई।

नवंबर महीने तक संचालित होगी चारधाम यात्रा

शुरुआत से यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। मौसम की चुनौतियों के बाद भी आस्था के आगे तीर्थयात्रियों के कदम नहीं रुके। जिससे सरकार को चारधामों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बीच-बीच में पंजीकरण बंद करना पड़ा। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा नवंबर महीने तक संचालित होगी।

अक्टूबर में यात्रा के लिए 4.50 लाख करा चुके पंजीकरण

मौसम साफ होने के साथ ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ रही है। अक्टूबर में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा के लिए अब तक 4.50 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए पंजीकरण खुला है। वर्तमान में प्रतिदिन 25 से 30 यात्री पंजीकरण कर रहे हैं।

सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री- चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। इससे यात्रियों को सुविधाएं बढ़ेगी।

वर्ष दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

2019- 34,77,957
2020- 3,30,039
2021- 5,29,382
2022- 46,29,693

अब तक चारधामों के दर्शन कर चुके यात्रियों की संख्या

बदरीनाथ-       17,60,449
केदारनाथ-      15,63,278
गंगोत्री-           6,24,516
यमुनोत्री-         4,85,688
हेमकुंड साहिब-   2,47,000

Read more: Rishikesh-Gangotri Highway: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने से मार्ग बाधित, लगा लंबा जाम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular