Thursday, July 4, 2024
HomeAasthaChardham Yatra: चारधाम पर आई आंध्रप्रदेश की महिला श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य...

Chardham Yatra: चारधाम पर आई आंध्रप्रदेश की महिला श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब, SDRF की मदद से पहुँचाया अस्पताल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), केदारनाथ :”Chardham Yatra” आज चारधाम यात्रा पर SDRF टीम को सूचित किया गया कि बेस कैंप के पास एक महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके चलते SDRF टीम की आवश्यकता है।

चारधाम पर आई आंध्रप्रदेश की महिला श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब

रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया

स्ट्रेचर से पैदल मार्ग पर विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया

कैंप के पास एक महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया

चारधाम यात्रा के शुरुआत होते ही लगातार भारी संख्या में भीड़ का जन सैलाब दर्शन के लिए पहुंच रहा है। इसके साथ ही केदारघाटी में मौसम खराब होने के कारण बर्फबारी शुरु हो गई है। जिसके चलते यात्रियों को दर्शन करने में मुश्किलें आ रही है। वहीं आज दर्शन के लिए आई एक महिला की अचानक से तबियत खराब हो गई। जिसके बाद 27 अप्रैल 2023 को चौकी श्री केदार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बेस कैंप के पास एक महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके चलते SDRF टीम की आवश्यकता है।

रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया

बता दें, सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोहर कनियाल के हमारह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया । वहीं, SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। तदुपरान्त स्ट्रेचर बोर्ड के द्वारा पैदल मार्ग से होते हुऐ विवेकानंद अस्पताल में ले जाकर आवश्यक डॉक्टरी उपचार हेतु एडमिट कराया गया।

Also Read: Dehradun News: बच्चों की सुरक्षा को लेकर बाल संरक्षण आयोग ने की बैठक, पूर्व में हुई चार बच्चों की मौत पर आपदा विभाग को दिए निर्देश

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular