Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVaranasi: यूक्रेन के नागरिक ने काशी के गेस्ट हाउस में लगाई फांसी,...

Varanasi: यूक्रेन के नागरिक ने काशी के गेस्ट हाउस में लगाई फांसी, मरने से पहले स्थानीय लोगों से मोक्ष को लेकर बोली थी ये बात

- Advertisement -
Varanasi

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश वाराणसी में यूक्रेन से आए निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना दूतावास को भी दिया गया है। जांच-पड़ताल में पुलिस को घटनास्थल पर पासपोर्ट और वीजा मिला है। लेकिन कोई सुसाइड नहीं मिला है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर कहता था कि काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा। ऐसा भी बताया जा रहा है कि वह सासाराम जाने की तैयारी में था।

दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को हुआ शक
जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के भेलूपुर क्षेत्र का है। यूक्रेन निवासी नागरिक कोस्टियंटयान बेनिव रविवार रात नारद घाट स्थित मुन्ना गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 15 में ठहरा था। गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर आशंका हुई और दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंचने के बाद धक्का देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने पर विदेशी नगारिक कमरे के गार्टर में लगे हुए हुक में फंदे से लटका मिला था।

यूक्रेन निवासी के वीजा की वैधता 1 जनवरी 2023 तक
सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने शव को वीडियोग्राफी करवाकर फंदे से नीचे उतरवाया। मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन निवासी आत्महत्या करने वाला शख्स 29 नंवबर से वाराणसी में रह रहा था। उसको लोग कृपा के नाम से जानते थे।

इस घटना को लेकर भेलूपुर एसओ रमाकांत दूबे ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाया गया है। यूक्रेन दूतावास को भी इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। कोस्टियंटयान बेनिव टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। उसकी वैधता 1 जनवरी 2023 तक थी।

यह भी पढ़ें: Azamgarh: दरवाजा खोलने में हुई देर तो हैवानी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular