Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। रविवार को पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम लोगों की सेहत की हिफाजत में योगदान दें। हर बच्चे को पोलियो का टीका देना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में हर व्यक्ति को सहयोग करना होगा।

संयुक्त प्रयास से पोलियो मुक्त होगा समाज

सीएम ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से पोलियो को दूर किया जा सकता है। अब एहतियाती तौर पर टीका देना है। पल्स पोलियो अभियान सामूहिक ताकत का अहसास कराता है। सभी लोगों ने एकजुट होकर इसे भगाने में कामयाबी पाई है। इसे निरंतर बनाए रखना होगा। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यूपी के 50 जिले चुने गए हैं। इसमें करीब दो करोड़ 28 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः We Women Want : पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक की कहानी भरेगी महिलाओं में जोश

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular