Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCM Yogi Attacked on Opposition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर...

CM Yogi Attacked on Opposition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, सपा पर भी साधा निशाना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
CM Yogi Attacked on Opposition: चुनाव आयोग (Election commission) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश मे होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh assembly elections 2022) के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में चुनाव की तारीख घोषित होने जाने के बाद राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर वार करना और तेज होता जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) पर हमला बोला है। सीएम योगी ने एक इंटरव्यू के दौरान विपक्षी दलों विशेषकर सपा पर तंज कसते हुए कहा है कि जो पार्टी जनता के लिए कुछ भी नहीं करती है उसे ही चुनाव से घबराहट होती है।

कोरोना संक्रमण काल में भजपा जनता के साथ थी CM Yogi Attacked on Opposition

सीएम ने चुनाव में विपक्ष की तुलना ऐसे विद्यार्थी से की जो साल भर पढ़ाई न करें और सोचें टॉप कर जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता पर कोरोना संक्रमण काल में आए संकट के समय भाजपा ही उनके साथ थी। समाजवादी पार्टी जैसे दल जब जनता के लिए कुछ नहीं करते हैं तो उनको चुनाव से घबराहट होती है। कोरोना काल में चाचा व भतीजा सब गायब थे। जनता के साथ सिर्फ भाजपा सरकार और कार्यकर्ता ही थे। विपक्ष के पास इस बार के चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं है। हम तो जनता के लिए काम करते हैं, इसी कारण भाजपा के लिए चुनाव तो एक लोकतांत्रिक उत्सव है और हमको कोई घबराहट नही है।

अच्छा सोच नहीं सकते तो अच्छा बोल कैसे सकते हैं CM Yogi Attacked on Opposition

सीएम ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 2017 के पहले जब नौकरी निकलती थी तो परिवार में विवाद का कारण ही यही था कि वसूली कौन करे। चाचा और भतीजे आपस में इसी लिए लड़ते थे। उन्होंने ना तो देश के बारे में और ना ही प्रदेश के बारे में कभी अच्छा सोचा। जब यह लोग अच्छा सोच नहीं सकते तो फिर अच्छा कैसे बोल सकते हैं। पिछली सरकार की संवेदना गांव के विकास के लिए नहीं थी। गरीब के उत्थान के लिए नहीं थी। महिलाओं के कल्याण के लिए नहीं थी। युवाओं के रोजगार के लिए नहीं थी और किसानों की खुशहाली के लिए नहीं थी, उनकी संवेदना आंतकवादियों के प्रति थी।

Read More: Yogi Government Approved VRS of Aseem Arun: कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरूण का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन योगी सरकार ने किया मंजूर, भाजपा से कन्नौज सदर से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular