Monday, July 8, 2024
HomeLoksabha Election 2024CM Yogi: CM योगी ने बताया इस बार बीजेपी की कितनी सीटें...

CM Yogi: CM योगी ने बताया इस बार बीजेपी की कितनी सीटें जीतेगी, कह दी ये बड़ी बात

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 4 जून का परिणाम वाले दिन भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA 400 सीटों से भी ज्यादा लाएगी।

अबकी बार 400 पार- CM Yogi

यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा- आज, ‘400 पार’ आम आदमी के लिए मूल मंत्र बन चुका है। हर स्थान पर आप सुन सकते हैं ‘फिर एक बार मोदी सरकार- अबकी बार 400 पार’। ये अचानक नहीं हुआ है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में हर इलाके में हुए बदलावों के कारण हुआ है। 4 जून को भाजपा-एनडीए ‘400 पार’ से विजई होगी।’

ALSO READ:  UP News: खेलते-खेलते खड़ी कार में बंद हुए मासूम, दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत

गठबंधन की पार्टियों ने संविधान का मजाक बनाया- CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘कांग्रेस और गठबंधन की पार्टियों ने संविधान का मजाक बनाया है। बीआर अंबेडकर की भावनाओं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान में जबरन अनुच्छेद 370 लगाया। संविधान का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने आपातकाल के जरिए किया था। ये देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा। हमारा देश पर्सनल लॉ या शरिया कानून के जरिए नहीं चलेगा।’

ALSO READ: Kanpur: सरकारी कर्मचारी ने ली 50 हजार की रिश्वत, Anti-Corruption Team ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular